Webmynangal.com

Promotional Area


Just Time Pass
Written by SSCHUG   
Saturday, 05 June 2010 15:46
SSCHUG

लतीफ़े

दो महिलाओं की मुलाकात स्वर्ग में हुई...

पहली- कहो बहन, तुम्हारी मौत कैसे हुई?

दूसरी- ज्यादा ठंड लगने के कारण... और तुम्हारी?

पहली- हाई ब्लड प्रेशर के कारण, बात दरअसल यह हुई कि मुझे अपने पति पर शक था। एक दिन मुझे पता चला कि वो घर में किसी दूसरी औरत के साथ है। मैं फौरन घर पहुंची तो देखा कि मेरे पति आराम से अकेले टीवी देख रहे हैं।

दूसरी- फिर क्या हुआ?

पहली- खबर पक्की थी इसलिए मुझे विश्वास नही हुआ। मैंने उस औरत को घर के कोने-कोने में, तहखाने में, पर्र्दो के पीछे, गार्डन में यहां तक कि अलमारी और संदूक तक में तलाश किया पर वह नही मिली। मुझे इतनी टेंशन हुई कि मेरा ब्लड प्रेशर बहुत बढ़ गया और मेरी मौत हो गई।

दूसरी- काश! तुमने फ्रीजर भी खोलकर देख लिया होता तो आज हम दोनों जिंदा होती।

एक महिला ट्रेन से उतरी, उसने संता से पूछा ये कौन-सा स्टेशन है?

संता ने सोचा..सोचा..बहुत सोचा फिर बोला बहनजी ये रेलवे स्टेशन है।

पति-पत्नी की जबरदस्त लड़ाई के बाद पत्नी भगवान से बोली।

अगर ये गलत हैं तो इन्हें उठा लो और अगर मैं गलत हूं तो मुझे विधवा बना दो।

मरीज (डॉक्टर से)- डॉक्टर साहब क्या आप मेरी बीमारी का पता लगा सकते हैं।

डॉक्टर (गुस्से से)- हां तुम्हारी आंखें बहुत कमजोर हैं।

मरीज- आपको कैसे पता चला?

डॉक्टर- तुमने बाहर बोर्ड पर नही पढ़ा कि मैं जानवरों का डॉक्टर हूं।

सोनू (चिंटू से)- मेरे पापा के आगे अमीर से अमीर आदमी भी कटोरी लेकर खड़े रहते हैं।

चिंटू (सोनू से)- ऐसे कितने अमीर हो तुम?

सोनू- मेरे पापा गोल-गप्पे की रेडी लगाते हैं।

 

 

Sanjay Farwaha

 


Last Updated on Saturday, 05 June 2010 20:59
 
© 2009-2014 | Maintained and Hosted by Shubh Hosting | Powered by Inford All Rights Reserve by vonfio.de